कोटा

डायल 112 के पुलिस जवान और चालक से सरपंच और साथियों ने की मारपीट… देर रात कॉल आने पर पहुँची थी रिस्पांस टीम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी से बीती रात डायल 112 को सूचना मिली कि विवाद हो रहा है जिस पर आरक्षक नरेंद्र सिंह ध्रुव और चालक शुभम यादव मौके पर पहुँचे और विवाद को शांत करा प्रार्थी के कहने पर उसे रिपोर्ट दर्ज कराने कोटा थाना जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान गनियारी सरपंच जितेंद्र राज 4 साथियों के साथ वहाँ पहुँच गया और टीम को रोककर विवाद करने लगा जो टीम आरोपी को पकड़ने के बदले प्रार्थी को थाने ले जाने का आरोप लगा रहा था, जबकि आरक्षक उन्हें समझा रहे थे कि प्रार्थी जामबाई रिपोर्ट दर्ज कराने स्वयं साथ मे कोटा थाना जा रही है, जिस पर सरपंच और उसके साथी नही माने और टीम के साथ मारपीट करने लगे,

जिससे आरक्षक नरेंद्र सिंह ध्रुव और चालक शुभम यादव को चोटें लगी है, वही जब टीम महिला को मौके पर छोड़कर जा रही थी तो आरोपियों ने वाहन में भी तोड़फोड़ को अंजाम दे दिया, जिसके बाद डायल 112 के आरक्षक नरेंद्र ने इसकी शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जितेंद्र राज , सावन वर्मा एवं दो अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 186-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 353-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,