बिलासपुर

जुआ और सट्टा के खिलाफ़ पुलिस का एक्शन…पकड़े गए 11 आरोपी, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा पट्टी लिखने और जुआ खेलने वालों पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की है जहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 11 आरोपियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की गई है पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां सकरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम घुरु के पास स्थित गोकुलधाम में दो व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहे हैं जिस पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर दबिश दी जहां सिंधी कॉलोनी निवासी सुनील बाजरानी और गोकुलधाम निवासी सोहन सिंह वहां मौजूद थे जो ऑफलाइन सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहे थे।

जिनके कब्जे से पुलिस ने ₹7050 नकद और दो मोबाइल फोन जप्त किया है वही उनके पास से 5 लाख की सट्टा पट्टी की जानकारी जप्त की गई है। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली की जरहाभाटा शिव नाथ मार्ग शिव मंदिर के पास कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने दबिश दी जहां तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा है जिनके कब्जे से 2200 नगद और ताश की गड्डी बरामद की गई है।

पकड़े गए आरोपियों में जरहाभाठा शिवनाथ मार्ग निवासी विजय रात्रे , राकेश मनवानी,राकेश सूर्यवंशी ,जगदीश रात्रे,बजरंग रात्रे,राजेंद्र रात्रे ,ओम नगर निवासी शैलेंद्र रात्रे,संजय सूर्यवंशी शामिल थे। जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,