बालोद

बारिश से गिरी घर की दीवार..पति पत्नी की हुई मौत, रात भर नही लगी किसी को भनक

रमेश राजपूत

बालोद – जिले के सिरपुर गांव में बारिश की वजह से कमजोर हो चुकी दीवार और छप्पर गिरने की वजह से पति पत्नी की दबकर मौत हो गई है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँच मृतक के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए मुआवजा दिलाने प्रकरण बना लिया जो जल्द ही परिजनों को मिल जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात संतराम यादव 55 वर्ष और उसकी पत्नी कुंती बाई 50 वर्ष खाना खाकर सोने के लिए चले गए।

बुधवार को लगातार यहां बारिश हो रही थी। देर रात उनके घर की छप्पर और दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें किसी को आवाज तक लगाने का मौका नहीं मिला।गुरुवार को ग्रामीण टूटा हुआ घर देखकर वहां पहुंचे और पति-पत्नी को आवाज लगाई, तो किसी ने जवाब नहीं दिया। मलबा हटाने पर उन्हें दंपती की लाश दिखाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पक्के मकान में बेटा सो रहा था उसको भी नही लगी भनक..

मृतकों ने के कच्चे मकान के पास ही आवास योजना के तहत पक्का मकान बना हुआ है, जहाँ उनका बेटा सोता था, घटना के वक्त भी उनका बेटा पक्के मकान में था और पति पत्नी पुराने घर मे सो रहे थे और यह हादसा हो गया, जिसकी भनक उनके बेटे को भी नही लगी।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार