बिलासपुर

VIDEO: पीछे से आ रही ट्रेलर की चपेट में आया ट्रेलर चालक… ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, मौके पर चालक की हुई मौत 

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में फिर एक सड़क हादसे में एक ट्रेलर ड्राइवर की मौत हो गई है। वो कोयला खाली कर वापस लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में दूसरे ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में ट्रेलर को मोड़ दिया। जिसके बाद उसकी टक्कर पीछे चल रहे ट्रेलर से हो गई और ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसा कोना थाना क्षेत्र में हुआ है। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लोखंडी गांव के पास कोल डिपो है। यहीं पर कोरबा के पाली का रहने वाला ड्राइवर रोशन मानिकपुरी कोयला खाली करने आया था। यहां कोयला खाली करके वह रविवार सुबह वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही ट्रेलर चालक ने गलत दिशा में गाड़ी को मोड़ दिया।

जिससे पीछे से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। ट्रेलर भी तेज रफ्तार में थी। इस वजह से ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। वहीं जैसे ही उसकी टक्कर हुई। मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान की गई। उसके परिजनों को भी सूचना दी गई । इधर, हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...