मस्तूरी

मस्तुरी: एक बार फिर सुर्खियों में आया राशि स्टील एंड पावर प्लांट… प्रबंधन की मनमानी से परेशान कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखिए वीडियो

उदय सिंह

मस्तूरी – औधोगिक क्षेत्र में काम कर रही राशि स्टील एंड पावर प्लांट पाराघाट में प्रबंधन की मनमानी से त्रस्त कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियो ने राशि स्टील एंड पावर प्लांट पर कम वेतन,सेफ्टी का अभाव,अनियमिता,भेदभाव और सेफ्टी किट पर मनमाना चार्ज लगाने का आरोप लगाया है। आज तकरीबन  60 कर्मचारियो ने विरोध कर प्लांट गेट के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे गए, वही उनके द्वारा मांग पूरा नही होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही गई है। मजदूरों की माने तो कई सालों तक नौकरी करने के बाद भी महज 10 हजार रुपये तनखा मिलता है जो कि परिवार पालने के लिए काफी कम है।

सेफ्टी के अभाव की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते है। लेकिन प्लांट प्रबंधन इस ओर ध्यान ही नही देते है और न ही प्रशासन ध्यान देता है। हर बार बस कर्मचारियो को आस्वासन मिलता है। प्रबंधन की इस मनमानी को लेकर अब कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है, जहाँ देखना होगा कि प्रबंधन कर्मचारियों की सुनवाई करता है या उन्हें नजरअंदाज, वही इस मामले में प्रशासन की भूमिका भी उदासीन है, जिनका हस्तक्षेप नही होना समझ से परे है।

error: Content is protected !!
Letest
बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी...