जांजगीर चाँपा

देह व्यापार में लिप्त 3 महिलाओं के साथ 2 आरोपी सहित संचालिका गिरफ्तार… मेला ग्राउंड के पास एक घर में चला रहे थे जिस्मफरोशी का कारोबार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में जिस्मफरोशी का कारोबार फल फूल रहा था, जिसकी भनक जब पुलिस को लगी तो टीम बनाकर पुलिस ने वहाँ छापेमारी की जहाँ मेला ग्राउंड के पास एक घर मे 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया वही सेक्स रैकेट चलाने वाली संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली कि मेला ग्राउंड के पास द्रोपदी भट्ट नामक महिला अपने घर मे सेक्स रैकेट चला रही है जहाँ एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में टीम बनाकर जब छापेमारी की गई तो 3 महिलाएं और 2 पुरूष रंगे हाथों पकड़े गए, जहाँ से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया है वही आरोपी ईश्वर साहू पिता छेदुरम साहू उम्र 38 वर्ष टाटा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ और चूड़ामणि मानिकपुरी पिता पलटू राम उम्र 25 वर्ष निवासी बरसेली थाना बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ थाना शिवरीनारायण में धारा 3,4,5, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम1956 के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...