बिलासपुर

ढाबे में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 6 गिरफ्तार….नामजद शिकायत के बाद सकरी पुलिस पहुँची आरोपियों तक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– पुरानी रंजिश को लेकर यादव ढाबा में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सकरी पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ढ़ाबा में ग्राहकों के साथ पुरानी रंजीश के बाद मारपीट और तोडफोड की घटना को अंजाम दिया था। मालूम हों की 25 जून की रात करीब 11 बजे आरोपियों द्वारा सम्बलपुरी हाईवे बायपास स्थित यादव फॅमिली ढाबा में पूर्व रंजीशवश तोडफोड कर नुकसान पहुंचाया था। वही होटल के ग्राहकों से भी मारपीट की थी। मामले की शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने जांच शुरू की। तभी उन्हे पता चला की घटना को माता चौरा निवासी राहुल यादव,साहेब दास मानिकपुरी,राकेश सूर्यवंशी ,रोशन सूर्यवंशी,घुरू निवासी हर्ष कश्यप,देव यादव ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपियों की खोजबीन शुरू की। जहा पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सराहनिय भूमिका :- उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में सकरी थाना प्रभारी I.P.S. (P.) झा अमन कुमार, सउनि हेमंत आदित्य, आरक्षक सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, मालिक राम साहू, सानंद तिग्गा, सुनील सूर्यवंशी, पवन ठाकुर, रूपेश कौशिक एवं मृत्युंजय सिंह का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन