बिलासपुर

जिले के इस थाना क्षेत्र में जुआरियों के बड़े फड़ में पुलिस ने की छापेमारी मौके पर 10 जुआरी चढ़े हत्थे….कब्जे से 99 हजार रुपए नगदी और ताशपत्ती जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार छापेमारी कार्यवाही कर रही है, इसीक्रम में सरकण्डा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर सरकंडा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने छापेमारी कर 10 जुआरियों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 99 हजार 120 रुपए को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि बंधवापारा पारा सरकण्डा प्रधानमंत्री आवास के पास कुछ व्यक्ति रूपये पैसों का दांव लगाकर ताशपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर एसीसीयू टीम एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये बंधवापारा प्रधानमंत्री आवास सरकण्डा में रेड कार्यवाही कर आरोपीगण को ताशपत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया जिनके फड़ व पास की पृथक-पृथक तलाशी पर कुल नगदी रकम 99120रू. जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही करते हुये पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

पकड़े गए जुआरी:-

01. संजय गढ़ेवाल पिता माधव गढ़ेवाल निवासी कतियापारा दुर्गा चौक सिटी कोतवाली, बिलासपुर (छ.ग.)

02. दीपक रजक पिता नारायण रजक निवासी उदई चौक कतियापरा सिटी कोतवाली बिलासपुर

03. निलेश यादव पिता स्व. बसंत लाल निवासी डबरीपारा सिविल लाईन्स बिलासपुर

04. अविनाश पंजवानी पिता राज कुमार पंजवानी निवासी कतियापारा सिटी कोतवाली बिलासपुर |

05. संजय कटोरे पिता चिरंजवी लाल निवासी बंधवापारा शिव मंदिर के पास सरकण्डा ।

06. राकेश पाटनवार पिता के. पी. पाटनवार निसासी डीएलएस कालेज के पास मुरूम खदान सरकण्डा।

07. रवि कुमार रजक पिता स्व. मोतीलाल रजक निवासी डबरीपारा सिविल लाईन्स बिलासपुर।

08. राजेश रजक पिता पापा लाल रजक निवासी बंधवापारा सरकण्डा, बिलासपुर ।

09. नंद किशोर यादव पिता एस. डी यादव निवासी डबरीपारा सिविल लाईन बिलासपुर ।

10. राकेश डुसिया पिता स्व. किशन डुसिया निवासी चाटापारा नदी किनारे सिविल लाईन बिलासपुर

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरी. धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी सरकण्डा उप निरी. राज सिंह, प्र.आर. विनोद यादव, देवमुन पुहुप, आरक्षक विवेक राय, संजीव जांगड़े, रवि यादव, सत्यकुमार पाटले, बोधूराम कश्यप, प्रशांत सिंह, एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...