कोरबा

सड़क हादसा :- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को पीछे से मारी ठोकर…पहियों के नीचे आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राताखार बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसकी वजह से मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा मानाडेरा निवासी कृष्णा यादव अपने मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 11 BD 1984 में राताखार वाला रास्ता से कोरबा आ रहा था जिसे राताखार बाईपास रोड जश्न रिसट के पास कोरबा में दोपहर लगभग 03:00 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 04 HX 1869 के चालक ने अपने उक्त वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मार दिया,

ठोकर लगने की वजह से युवक सीधे ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। जहाँ पुलिस ने ट्रेलर क्र. CG 04 HX 1869 के चालक के खिलाफ़ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...