कोटा

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी चोरी की वारदातें, दुकान का शेड तोड़कर हजारों की चोरी

रमेश राजपूत

कोटा- बीती रात थाना क्षेत्र के नाका चौक स्थित दुकान में अज्ञात चोरों ने छत का शेड तोड़कर हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने बड़े ही शातिर तरीके से हजारों के माल पर हाथ साफ किया है। मिली जानकारी के अनुसार रामेश्वर साहू की दुकान नाका चौक के पास है जहाँ बीती शाम प्रार्थी दुकान बंद कर घर चला गया, वही जब वह आज सुबह दुकान खोलने पहुँचा तो उसके होश उड़ गए, दुकान की छत का शेड टूटा हुआ था और अंदर सामान नही थे,

उसे यह समझते देर नही लगी कि बीती रात किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में चोरी का अहसास होते ही संचालक रामेश्वर साहू ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की जहाँ उसने नगदी सहित लगभग 75 हजार से अधिक के सामानों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...