कोरबा

विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर पति झूला फाँसी पर…घटना से क्षेत्र में मची सनसनी

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की फिर खुद फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। घटना बीती शाम की बताई जा रही है, मिली जानकारी के अनुसार सुखमति और पवन बिंझवार दोनों पति-पत्नी उरगा थाना क्षेत्र के ढनढनी गांव में रहते थे। सोमवार को सुखमति अपने पति के साथ अपने मायके गई हुई थी। देर शाम दोनों घर वापस लौटे थे। इस बीच दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिया। पत्नी लहूलुहान हो गई। इधर घटना के बाद पति ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने जब दोनों को इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...