कोटा

सड़क हादसा :- अनियंत्रित पिकअप के पलटने से मची चीख पुकार…वाहन में सवार थे 30 से अधिक लोग, 13 को आई गंभीर चोट

प्रेम सोमवंशी

कोटा – कोटा से सल्का मार्ग के बीच एक तेज रफ़्तार पिकअप अपना नियंत्रण खोते हुए पलट गई । जानकारी के मुताबिक पिकअप में तीस से चालिस लोग सवार थे जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 व स्थानीय एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई थी और गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप कोंचरा से घुटकु जा रही थी सभी लोग छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे ।

चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफ़्तार से आ रही पिकअप स्कूली बच्चों को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
पिकअप में महिला पुरुष एवं बच्चे भी सवार थे जिन्हें गंभीर चोटें आई है । कोटा सामुदायिक केन्द्र से 13 लोगो को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया तो वही 20 से 25 लोगो का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही SDM कोटा ने तत्काल कोटा तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित कोटा व रतनपुर पुलिस टीम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचकर घायलों का जायजा लेने का आदेश दिया, जिसके बाद अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इस सड़क दुर्घटना में घायलों को जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाया गया BMO सहित डॉक्टरों व नर्सों की टीम ने तत्काल घायलों के उपचार में जुट गए थे, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...