बिलासपुर

डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी….अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र में डीमैट खाते से लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) एवं 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार क्रांति नगर निवासी रत्नेश दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके माता-पिता शकुंतला दुबे और रमेश प्रसाद दुबे के नाम से एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, नारायण प्लाजा बिलासपुर में डीमैट खाते संचालित हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए खातों से संबंधित ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए तथा अनाधिकृत तरीके से लेन-देन कर लगभग 44 लाख 35 हजार 855 रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाई।शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें 12 जनवरी को कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने बिलासपुर और रायपुर स्थित एसएमसी अधिकारियों से संपर्क कर ई-मेल के माध्यम से घटना की सूचना भी दी। शिकायत के अनुसार 5 दिसंबर 2023 को वेंचुरा सिक्योरिटीज से करोड़ों रुपये मूल्य के शेयर एवं म्यूचुअल फंड एसएमसी खाते में ट्रांसफर किए गए थे, लेकिन इसकी कोई अधिकृत जानकारी परिवार को नहीं दी गई। साथ ही संबंधित खातों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। रत्नेश दुबे ने अपनी शिकायत में एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग की है। तारबाहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डीमैट खाते के रिकॉर्ड, ई-मेल परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...