बिलासपुर

जिन्होने रहने के लिए छत दी, उनकी ही बेटी की लूट ली आबरू, शिकायत के बाद कुकर्मी पहुंचा सलाखों के पीछे…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता के शिक़ायत पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिक लड़की के परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था। की पूर्व में बिहार का रहने वाला मनोज उर्फ मुंशीम उनके ही घर में रहता था। और भेल बेचने का काम करता था। इस बीच वह प्रार्थी के साथ जान पहचान होने का फायदा उठाकर घर की नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब नाबालिक लड़की ने इसकी शिक़ायत करनी चाही तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। जब पानी सिर से ऊपर उठा। तो नाबालिक लड़की ने अपनी आप बीती अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिक़ायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ही आरोपी मोनोंकी मुख्तार खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, यूनी सरिता तिवारी, एम.पी.आर. आर. संगीतकार राम राम, संरक्षक विवेक राय, रवि यादव, संजीव जांगड़े, राकेश यादव और अन्य का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
17 मवेशियों की अकाल मौत के बाद जागा प्रशासन...रेडियम कॉलर पट्टी लगाकर बचाव का प्रयास, मल्हार नगर पंचायत में सफेद हाथी साबित हो रहे करोड़ो के वाहन और मशीनें... रख रखाव के अभाव में बन रहे क... मल्हार जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 29 जुलाई से रतनपुर की बेटी कैप्टन प्राची शर्मा का गौरवमयी स्वागत... सेना में बहादुरी से बनाई अलग पहचान, VIDEO सीपत NTPC में दर्दनाक हादसा: राखड़ में दबकर ट्रेलर चालक की मौत…हादसा या फिर कुछ और.. पुलिस जुट... बिलासपुर:- 2 दिनों से लापता युवक की मिली संदिग्ध लाश...मौत को लेकर कई सवाल, पुलिस जुटी जांच में मस्तूरी: जयरामनगर पंचायत में बाजार नीलामी को लेकर मचा घमासान....बिना नीलामी हो रही वसूली, विकास कार्... मस्तूरी:- धान खरीदी में 54 लाख से अधिक का गबन... रिस्दा खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर ... मल्हार में बिजली बिल और जर्जर सड़कों ने बढ़ाई जनता की परेशानी....प्रशासन से की राहत की मांग रतनपुर में 78 करोड़ की जल क्रांति की शुरुआत...अब हर नल से बहेगा अमृत