बिलासपुर

VIDEO: बिलासपुर दर्दनाक सड़क हादसा :- देर रात ट्रक ने सियाज़ कार को मारी ठोकर….कार सवार 2 युवकों की हुई मौत, 2 घायल, कार के उड़े परखच्चे

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार देर रात अपने दोस्तो के साथ खाना खाकर घर लौट रहे रेल्वे कर्मचारी की कार को अज्ञात हाइवा ने ठोकर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रेल्वे कर्मचारी ओमवीर सिंह अपने दोस्त भागीरथी यादव, राजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह के साथ अपनी कार सीजी 10 एपी 8734 सियाज कार में खाना खाने बुधवारी स्थित बंगाली होटल गए हुए थे। जहा से देर रात करीब 10 बजे खाना खाकर वह अपने घर लौट रहे थे। उस समय गाड़ी को वीरेंद्र सिंह चला रहा था। वो सभी हनुमान राइस मिल के सामने मेनरोड तोरवा जैसे ही पहुंचे थे। उसी वक्त अज्ञात भारी वाहन ने उनकी कार को ठोकर मार दी।

जिससे उनकी कार डिवाइडर से टकराकर स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ते हुए पलट गई। इस एक्सीडेंट में गाड़ी माचिस की डिब्बी की तरह पिचक गई थी। जहां गाड़ी से किसी तरह ओमवीर सिंह और वीरेंद्र सिंह बाहर निकले। लेकिन भागीरथी यादव और राजेंद्र सिंह गाड़ी में ही फंस गए। इधर घटना की सूचना पाकर 112 टीम मौके पर पहुंची। जहां क्रेन की सहायता से स्थानीय पुलिस ने भागीरथी यादव और राजेंद्र सिंह को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। जहां उन्हे एंबुलेंस कि सहायता से सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले में प्रार्थी ओमवीर सिंह की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने अज्ञात भारी वाहन के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...