मल्हार

VIDEO: सड़क मरम्मत के लिए डाली गई मुरुम बनी मुसीबत…कीचड़ से सराबोर सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, कई गांवों का टूटा संपर्क

उदय सिंह

मल्हार – मल्हार से जांजगीर चाम्पा जिले को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क वर्षो से उपेक्षित है जिसकी सुध नगर पंचायत प्रशासन नही ले रहा, वही अब भरे बरसात में मिट्टी युक्त मुरुम डालने की वजह से पूरा सड़क कीचड़ से सराबोर हो गया। जिससे नदी पार जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। माँ डिडनेश्वरी मंदिर के किनारे से लीलागर नदी जाने का यह एकमात्र रास्ता है जहां इस नदी में एनीकट भी बना है। यह रास्ता जांजगीर जिले को भी जोड़ता है जिसके कारण यह रास्ता महत्वपूर्ण हो जाता है। इस रास्ते से कई गांव के लोग व्यापार के लिए सामान लेने मल्हार आते है इसके अलावा एक दूसरे जिले के लोग शॉर्टकट रास्ता होने के कारण विभिन्न जगह जाते है। जिसको पक्की सीसी रोड बनाने की मांग वर्षो से हो रही है परन्तु किसी ने ध्यान नही दिया और अब लोगो को परेशान करने भरे बरसात में ही मिट्टी युक्त मुरुम को डाल दिया गया है,

जिसके बाद फिलिंग भी कराना उचित नही समझा जा रहा, जिसका परिणाम ये हुआ कि अब इस मार्ग में पैदल भी चला नही जा सकता। नगर पंचायत के इंजीनियर भुनेश साहू ने बताया कि परिषद द्वारा इस मार्ग के मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनवाया गया था जिसमे मुरुम डालकर मरम्मत के लिए 3 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। जिसमें पुरेना तालाब से एनीकट तक के दो किलोमीटर के रास्ते में मरम्मत होना है। उन्होंने बताया कि मुरुम डालने के बाद बारिश हो गई जिससे रोलिंग करने का मौका नही मिला जिसके कारण रास्ता दलदल हो गया है जिसे जल्द ही फिलिंग करवाएंगे और बरसात के बाद करीब 1 करोड़ की लागत से सीसी रोड बनेगा जिसकी स्वीकृति लगभग हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी