बिलासपुर

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में किया गया एडमिट, परिजनों की शिकायत पर चंद घंटो में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर– थाना तारबाहर क्षेत्र में बीती रात 11:30 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ चाकूबाजी की घटना घटी, जिसमें पीड़ित युवक के शरीर पर कई जगह संघातिक वार किए गए। आनन फानन में युवक को अपोलो अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। मामले में पीड़ित युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सोनू वाल्मिकी अपने दोस्त के साथ जीनत विहार सिरगिट्टी से टिकरापारा अपने घर लौट रहा था, इस दौरान वह तारबाहर के खुदीराम बोस चौक में रुका हुआ था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राहुल चौधरी से उसका विवाद होने लगा, जिस पर आरोपी राहुल चौधरी और उसके पिता धनीराम चौधरी, बड़े पिता सुंदरदास और माँ रश्मि चौधरी ने मिलकर मारपीट करने लगे, इस दौरान सुंदरदास ने लकड़ी के बत्ते से हमला किया और फिर राहुल ने चाकू से जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाद की सूचना पीड़ित सोनू के भाई को मिली जिसने पहले अपने भाई को अपोलो में भर्ती कराया और उसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामले की गंभीरता के मद्देनजर तारबाहर पुलिस ने तत्काल सभी आरोपीयों को धारा 307, 34, और 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...