मुंगेली

26 लाख के सोने चांदी के जेवर और नगदी 4 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता आयोजित कर लाखो रुपयों के जेवर सहित नगद रकम की बड़ी चोरी का खुलासा किया गया है, मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नगर के शिक्षक नगर निवासी कोमल सिंह ठाकुर के द्वारा सिटी कोतवाली में आकर सूचना दिया की उनका परिवार पूजा पर अपने पैतृक ग्राम जाने के लिए अपने घर में समान पेक कर जाने की तैयारी कर रहे थे जिसमे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को भी एक बैग में पेक कर के रखे हुए थे इस दौरान प्रार्थी एवं उसके परिवार के सदस्य घर के ऊपर वाले कमरे में आराम कर रहे थे इसी का फायदा उठाकर अज्ञात महिला इनके मकान में घुस कर नगदी और जेवरात से भरे बैग को उठाकर फरार हो गई वही प्रार्थी के द्वारा अपने गांव जाने से पहले सामानों की जांच की गई तो उन्हे एक बैग नही दिखा जिसके बाद प्रार्थी ने तत्काल अपने पड़ोसी को घटना की जानकारी देते हुए उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने पर पता चला की

एक अज्ञात महिला हाथ में बैग लिए जा रही और चेहरे को स्कार्फ से ढकी हुई है जिसके बाद प्रार्थी उक्त महिला को ढूंढते हुए मेन रोड तक आया और आसपास के लोगो से उक्त महिला के बारे में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर प्रार्थी ने थाने में आकर 25 लाख 72 हजार के सोने- चांदी के जेवरात एवं 3 लाख 90 हजार रुपए की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया, वही मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,अति. पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी एवं SDOP एस.आर.धृतलहरे के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा विभिन्न टीमों ने घटनास्थल में जाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला का पीछा किया गया जिसपर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास स्थित अपना डेयरी के पास गुपचुप ठेले वाले से आरोपी महिला के बारे में पूछताछ किया तो उसने उक्त हुलिया की महिला को यहां बैठना तथा डेयरी के लडके ने उक्त महिला को मोटर सायकिल से उसके विनोबा नगर स्थित मकान में छोड़ना बताया

जिसके बाद पुलिस ने डेयरी के लडके के साथ आरोपी महिला के घर में दबिश दी और घटना के बारे महिला से की गई पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना कुबूल किया और उसके निशानदेही पर आरोपी महिला से बैग को बरामद करते हुए करीब 38 तोला सोना, 4 किलो चांदी एवं 3 लाख 44 हजार नगद रकम को बरामद किया गया वही आरोपी महिला प्रतीक्षा ठवरे पति प्रेमांश राव के को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 454,380 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की पूछताछ में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,