बिलासपुर

शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, युवती ने दर्ज कराई थी शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर– सिरगिट्टी पुलिस ने तिफरा मन्नाडोल निवासी युवती की शिकायत पर कटनी मध्यप्रदेश से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है, दरअसल कटनी निवासी राहुल नामदेव पिता राजाभैया नामदेव उम्र 22 वर्ष द्वारा फोन के माध्यम पीड़िता से पहचान किया था और फिर बात करते करते प्यार का इजहार कर शादी का झांसे देने लगा, जिसके झांसे में युवती फंस गई, युवक कटनी से यहाँ युवती से मिलने आता और युवती से शारिरिक संबंध बनाकर चले जाता युवती जब भी शादी के लिए कहती युवक टालता रहा, पिछले महीने जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक शादी के वादे से मुकर गया, युवक से मिले धोखे के बाद युवती सीधे सिरगिट्टी थाने पहुँची और युवक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) और 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई, जिन्होंने आरोपी को स्लिमाबाद रोड स्टेशन जिला कटनी म.प्र.से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और यहां ले आई, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...