कोरबा

बच्चे के मुंह में घुसी जहरीली छिपकली…3 वर्षीय मासूम की हुई मौत…हृदयविदारक घटना से परिवार में छाया मातम

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले से एक हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है, जिसमें घर में खेल रहे एक बच्चे के मुंह मे छिपकली घुस गई और इसकी वजह से उस बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बांकीमोंगरा इलाके में तीन वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली के घुस जाने से उसकी मौत हो गई। नागिनभंटा मोहल्ले से सामने आई इस हृदय विदारक घटना के बाद ईलाके में शोक का माहौल है। राजकुमार पांडे का पूरा परिवार नागिनभांठा में रहता है।

दो भाई बहनों में छोटा बेटा जगदीश पांडे घर में खेल रहा था। तब उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान जहरीली छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद ही बच्चे का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मासूम की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...