बिलासपुर

बिलासपुर: कांग्रेस कार्यक्रम के बाद युवकों में विवाद…मारपीट में शामिल दोनो पक्षो के 6 आरोपी हिरासत में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अचानक तनाव का माहौल बन गया। कार्यक्रम से लौट रहे कुछ युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने पर दोनों पक्षों के युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने हाथ में रखी नुकीली वस्तु से दूसरे पक्ष के युवकों को चोट भी पहुंचाई। पुलिस के मुताबिक घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उनका उपचार किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के कुल 6 युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान शेख ताहिर (26), मोहम्मद हसन (25), राजीव राज बघेल (21), प्रतीक लाल बघेल (18), आकाश मिश्रा (22) और प्रांजल मसीह (19) के रूप में हुई है। सभी आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र व आसपास के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी कहा कि यदि इनका पूर्व आपराधिक इतिहास पाया जाता है तो संगठित अपराध की धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए और आरोपियों के खिलाफ गुंडा फाइल भी खोली जाए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार