जांजगीर चाँपा

VIDEO:- शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में लगी आग…धूं धूं कर जली दुकानें…. लाखों का माल जलकर ख़ाक,

रमेश राजपूत

शिवरीनारायण – शहर के मध्य स्थित बॉम्बे मार्केट में मंगलवार देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बाजार की तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले इसकी चपेट में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बॉम्बे शू हाउस प्रो. राजदीप थावाइत में अज्ञात कारणों से लगी, जो देखते ही देखते चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रो. खगेंद्र केसरवानी, कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल प्रो. भागवत प्रसाद थवाइत, तथा लालू पान ठेला और संतोष यादव का साइकिल ठेला तक फैल गई। आग की लपटों ने दुकानों में रखा लाखों रुपए का माल जलाकर खाक कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर, न्यूको सीमेंट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट के फायर ब्रिगेड दल मौके पर पहुंचे। सभी दलों के संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे तथा आग बुझाने का कार्य अब नियंत्रण में है। सौभाग्य से इस भीषण हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...