बिलासपुर

चाकूबाजी:- तोरवा में सनकी युवक ने किया चाकू से हमला…घायल को सिम्स में किया गया भर्ती,

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार साईं भूमि निवासी हर्ष कुकरेजा ने शाम लगभग 6:15 बजे तोरवा मेन रोड के पास प्रदीप वाधवानी पर पीछे से कमर में चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रदीप वाधवानी को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। बताया गया है कि हर्ष कुकरेजा पूर्व में भी अपनी मां के साथ घरेलू विवाद के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ कर चुका है।

उस समय उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और यह भी बताया था कि हर्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद उसे मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुटने के बाद यह उसकी पहली हिंसक घटना मानी जा रही है। फिलहाल तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हर्ष की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल