मस्तूरी

बाइक सवार भाई बहन को अज्ञात बाइक ने पीछे से मारी ठोकर…बहन की गिरकर हुई मौत, मस्तुरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तुरी – अपने भाई के साथ बच्चे का इलाज कराकर घर लौट रहे बाइक सवार को पीछे से अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में गिर गई, वही बाइक में पीछे बैठी महिला उछलकर रोड में गिर गई जिसको गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। वही 8 माह के बच्ची को हल्की चोट आई है।जिसके बाद मौके पर मस्तूरी पुलिस पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी निवासी अंजली साहू पति रवि साहू उम्र 25 वर्ष अपने भाई के साथ 8 माह की पुत्री जीविका को इलाज करवाने अपने बाइक क्र. CG 10 BD 5808 में ग्राम भदौरा किसी डाक्टर के पास गई हुई थी,

जो बच्ची का इलाज कराकर सुबह 8:30 बजे के आसपास ग्राम किरारी के बनभरिया तालाब के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे तरफ से अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक को ठोकर मार मौके से फरार हो गया। बाइक की ठोकर लगने से पीछे बैठी महिला अंजली अपनी बच्ची जीविका के साथ सड़क में गिर गई जिससे अंजली के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वही बच्ची जीविका को हल्की चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौप, अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,