छत्तीसगढ़

करंट लगे तार की चपेट में आने से बकरी चरवाहे की हुई थी मौत….आरोपी जमीन मालिक ने लाश छुपाकर मामले को दबाने की रची थी साजिश, अब हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अपने खेत में जानवरो से बचाने के लिए बिजली तार लगाने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पूर्व में आरोपी के खेत में लगे तार के चपेट में आने से एक बकरी चरवाहे की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की नियत से सबूतों को छिपाने का प्रयास किया है। जिसकी जांच के बाद तोरवा पुलिस यह कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार बुटापारा निवासी सालिकराम निषाद बकरियों को चराने के नाम से 21 मार्च को गया था। जहाँ बूटापारा निवासी कलाराम धुरी उर्फ कल्लू के खेत में लगे करेंट के तार की चपेट में आने से बकरी चरवाहे सालिकराम निषाद की मौत हो गई। जिसे आरोपी कलाराम धुरी और रामकली धुरी दोनो मृतक की बॉडी को उस स्थान से हटाकार उसी खेत के दूसरे छोर में छिपाकर घटना को छिपाने का प्रयास किया। साथ ही विद्युत मेन तार से सर्विस तार को अलग कर उसे छिपाकर आरोपी कलाराम धुरी उर्फ कल्लू तखतपुर भाग गया था।

जिसे तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। वही पुछताछ में आरोपी ने घटना के बाद अपनी बुआ रामकली धूरी के साथ मिलकर सबूतों को छिपाना कबूल किया। मामले में आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तो वही आरोपी की सहयोगी और उसकी बुआ रामकली धूरी की तलाश की जा रही है। उक्त प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की सउनि विदेशी राम साहू, भारत सिंह मरकाम आरक्षक यशपाल टंडन, अशोक चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...