मस्तूरी

VIDEO: गौठान में 3 मवेशियों की हुई मौत…बारिश से बचने नही की गई थी व्यवस्था, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा, 

उदय सिंह

मस्तुरी – जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा में पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव की लापरवाही की वजह से फिर 3 मवेशियों की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम भटचौरा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांछी योजना गौठान में पंचायत की लापरवाही की वजह से बेजुबान मासूम जानवरो को खुले आसमान के नीचे रखा गया है, यही वजह रही कि लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण गौठान के अंदर 3 मवेशियों की मौत हो गई है। गौठान के अंदर मवेशियों की मौत की सूचना के बाद बदनामी के डर से 2 मवेशियों के शव को गौठन से फेक दिया गया है,

तो वही मौके से थोड़ी दूरी पर गौठान के अंदर ही पानी में 1 मवेशी का शव पडा हुआ है। एक तरफ राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम छत्तीसगढ को समृद्ध बनाने प्रयास कर रही है। जिससे ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही मवेशियों को भी अच्छी तरह से रखा जा सके लेकिन धरातल में पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण योजना सिर्फ कागजों में दिखाई दे रही है। घटना के बारे में जब  ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो, उन्होंने बताया कि  गौठान में समिति बनी हुई है, लेकिन कोई ध्यान नही देता है, इसलिए गांव के ही लोग मवेशियों की देख रेख़ करते है, जो प्रतिदिन गौठान में मवेशियों की देख रेख के लिए अपने बच्चो को भेजते है जो गौठान समिति और पंचायत की उदासीनता को दर्शाता है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,