छत्तीसगढ़तखतपुर

दादा के साथ तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत

जिसके बाद आदित्य नारायण के घर में कोहराम मच गया। तखतपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है

सत्याग्रह डेस्क

6 साल का आदित्य नारायण यादव अपने दादा के साथ जब राजाकांपा गांव के तालाब में नहाने गया था उस वक्त किसी को यह एहसास भी नहीं था कि आदित्य नारायण अब कभी वापस नहीं आएगा। अक्सर अपने दादा के साथ आदित्य नारायण यादव तालाब में नहाने जाता था। गुरुवार को भी दोनों तालाब में नहाने गए थे। जब आदित्य नारायण के दादा नहाकर बाहर निकले तो उन्हें आदित्य कहीं नजर नहीं आया।

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम राजाकापा में मौजूद तालाब में नहाने पहुंचे दादा पोते के साथ हुए इस हादसे की भनक उस वक्त दादा को भी नहीं हुई ।आदित्य के दादा ने सोचा कि आदित्य नहा कर घर चला गया होगा। इसलिए वे उसे तलाशे बिना ही घर लौट आए, लेकिन घर पर आदित्य के नहीं पहुंचने कि उन्हें खबर हुई। इसी बीच किसी ने तालाब में आदित्य की लाश देखी और इसकी जानकारी घर वालों को दी। जिसके बाद आदित्य नारायण के घर में कोहराम मच गया। तखतपुर पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...