बिलासपुर

सरकारी निर्माण ठेका दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी… अपने सुपरवाइजर को ही लगाया चूना, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रान्ति नगर निवासी सिविल कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाला ठेकेदार जयंत सराफ ने अपने साथ सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसने बताया कि उसकी पहचान रायपुर निवासी सूरज कुमार उपाध्याय से हुई थी, जिसने उसे अपने काम मे सुपरवाइजर के तौर पर रखा था और काम कराते हुए ही उसे झांसा दिया कि उसकी पहचान नेता मंत्रियों से है जिसके दम पर वह उसे सरकारी भवन, सड़क निर्माण का ठेका दिला सकता है जिसके लिए उसे कुछ पैसे देने होने,

सरकारी काम मिलने के लालच में प्रार्थी ने सूरज उपाध्यक्ष के बैंक एकाउंट में कुल 12 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए लिए समय बीतने के बाद भी कोई काम नही मिलने से उसे अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ जिसने इसकी शिकायत दर्ज कराई है उसने यह भी बताया है कि उसके काम के बदले उसका वेतन कुल 4 लाख 73 हजार रुपए भी सूरज कुमार उपाध्याय ने नही दिया है, इस प्रकार कुल 16 लाख 73 हजार रुपए की उक्त व्यक्ति ने धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने सूरज कुमार उपाध्याय के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे...