जांजगीर चाँपा

चाकू से जानलेवा हमला और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… आरोपियों से चाकू और बाइक बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – अपने आप को क्षेत्र का गुंडा कहने वाले 2 आरोपियों ने बीती रात 2 भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाईल की लूट को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुमार दास महंत निवासी डंगरापारा अकलतरा जो 01.08.2024 की रात 08.20 बजे लगभग अपने भाई करण दास महंत के साथ ओवर ब्रिज के उपर में खडे थे। उसी समय संजय नगर निवासी सुभाष रागडे उर्फ कोंदा उर्फ बाबू और रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष भारतेंदु मोटर सायकल में वहीं पर आए और तुम लोग साले हीरो जैसे खडे हो बोलकर दोनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौच करते हुए आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष भारतेंदु द्वारा हाथ मुक्का से एवं सुभाष रागडे उर्फ कोंदा उर्फ बाबू अपने हाथ मे रखे चाकू से प्रार्थी के भाई करण दास महंत को जान से मारने कि नियत से पेट में घोप दिया तथा प्रार्थी के जेब से मोबाईल को लूट कर भाग गये प्रार्थी का भाई लहुलूहान हो गया था।

जिसे इलाज हेतु अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 296, 115(2), 109, 309(4), 34 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। प्राणघातक हमला और लूट जैसी घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी सुभाष रागडे उर्फ कोंदा उर्फ बाबू एवं रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष भारतेंदु को हिरासत मे लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, प्र.आर. राकेश राठौर, विवेक सिह, गोपाल सिदार, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलतरे, बृजपाल बर्मन, गुलशन लकडा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...