मस्तूरी

स्वतंत्रता दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल वेद परसदा में भी शान से लहराया तिरंगा….चंद्रप्रकाश सूर्या ने किया ध्वजारोहण

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा क्रमांक 32 के अंतर्गत आने वाले डीएवी पब्लिक स्कूल वेद परसदा में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सबसे पहले भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ,

तत् पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया राष्ट्रगीत गाकर‌ सभी ने सलामी दी, छोटे-छोटे ननिहाल बच्चों,के अलावा ,प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अर्थ उनसे पूछिए जिन्होंने गुलामी की हो, हम खुशनसीब हैं कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया, यूं तो आजादी की चिंगारी 1857 में जल उठी थी, लेकिन मसाल बन कर 1947 में आजादी मिली! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश विश्व शिखर पर पहुंचे आज हम भारत को विश्व शिखर पर देखना चाहते हैं उसके लिए हम सबको इमानदारी से काम करना होगा चाहे वह राजनेता हो चौक में खड़ा होने वाला ट्रैफिक का सिपाही हो, शिक्षक हो शासन प्रशासन में बैठे हुए जिम्मेदार अधिकारी हो, सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी!

बड़ी-बड़ी बातों से नहीं छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे , आज कार्यक्रम में मस्तूरी मंडल के महामंत्री पवन श्रीवास, ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच कांति कुमार साहू ,प्रमोद अवस्थी, पुत्तन दुबे, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य, कार्यक्रम प्रभारी विशाल मिश्रा, स्कूल के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पालक गण एवं प्यारे बच्चे शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो...