तखतपुर

तखतपुर में चक्का जाम कर केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला रोका….12 ग्रामीण गिरफ्तार, जर्जर सड़क को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन,

रमेश राजपूत

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेली मार्ग स्थित मनियारी पुल के पास जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्का जाम के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना तखतपुर में अपराध क्रमांक 353/2024 अंतर्गत धारा 126(2), 191(2) BNS के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 10 जुलाई 2025 को केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रोककर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए यातायात को बाधित किया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर तखतपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बादल निर्मलकर, इंद्राज सिंह ठाकुर, विरेन्द्र ताम्रकार, राजू निर्मलकर, शैलेन्द्र मानिकपुरी, करन गोस्वामी, दीनु सिंह ठाकुर, अभय क्षत्री, दीपक यादव, अमर निर्मलकर, जयदीप श्रीवास और रवि श्रीवास शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पृथक से धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को आज कार्यपालक दंडाधिकारी तखतपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,