कोरबा

देसी कट्टे से फायर कर हत्या की कोशिश…..फरार आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद,

रमेश राजपूत

कोरबा – पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस मामले में दो अन्य विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जो सिविल लाइन, रामपुर, कोरबा में रहकर होटल और दूध बिक्री का कार्य करता है, रोज की तरह 8 फरवरी की शाम 6:30 बजे रवि डेयरी के पीछे स्थित फैक्ट्री में दूध देने गया था। इस दौरान तीन नाबालिग लड़के उसे संदिग्ध रूप से घेरकर घूम रहे थे। जब वह फैक्ट्री से बाहर निकला, तभी हिमांशु यादव ने देसी कट्टे से उस पर गोली चला दी। पीड़ित ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री का गेट बंद कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई।

मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी हिमांशु यादव निवासी प्रयागपुर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य नाबालिगों की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान हिमांशु यादव के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि इस घटना में शामिल एक अन्य नाबालिग पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में संलिप्त पाया गया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। कोरबा पुलिस अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज