छत्तीसगढ़

चालक को आई नींद..सड़क किनारे वाहन खड़ी कर सोना पड़ा भारी… चोरों ने 24 कार्टून घी को किया पार..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सुन सान राह में खड़ी घी से भरी पिकअप पर अपना हाथ साफ करने वाले आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चोरी हुए घी कि पेटी बरामद कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल नगर रायपुर निवासी वैष्णव पटेल जो कि अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. कंपनी में एकाउंटेंट है। उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कंपनी 10.08. 2023 को CG 10 BJ 7382 से 140 कार्टून अनिक घी लोड कर व्यापार विहार तुषार ट्रेडर्स के लिए भेजा गया था। लेकिन 11 अगस्त को वह लेट होने के वजह से तुषार ट्रेडर्स बंद हो गया था। जिस वजह से वाहन का ड्राइवर लोकेश सूर्यवंशी वाहन लेकर अपने घर जाने निकला था। जहा अधिक नींद आने के वजह से वह लगरा करन फ्यूल के पास गाड़ी को खड़ा कर सो गया। जब लोकेश सूर्यवंशी सुबह उठा तो उसने देखा कि उसके गाड़ी में रखे 24 कार्टून अनिक घी वहा से गायब था। इधर मामले की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सीपत थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुली मेनरोड किनारे एक व्यक्ति जो आदतन डीजल चोरी करते रहता है, अनिक घी बहुत ही कम दाम पर आने-जाने वाले लोगों को बिक्री कर रहा है उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति रोड किनारे अपने हाथ में घी का डिब्बा लेकर खड़ा है। पूछताछ में दोनो आरोपियों ने अपना नाम शिव कुमार और संजीत कुमार बताया। जिन्होंने स्कार्पियो वाहन में ही चोरी कि घटना को अंजाम देना स्वीकर किया है। जिनके कब्जे से विधिवत् 09 कार्टून घी एवं बिक्री नगदी रकम 1200 रू. एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन कुल कीमती 6 लाख को जप्त किया गया दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...