बिलासपुर

5 साल से फरार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार… घटना के बाद से हो गया था गायब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क़रीब 5 सालो तक आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर था। मिली जानकारी के अनुसार कतियापारा निवासी आलोक वर्मा के घर में घुसकर कतियापारा निवासी भीम देवांगन ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर प्राण घातक हमला किया था। जिसपर प्रार्थी की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,324,506(बी),327,329,307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। तब से ही आरोपी फरार चल रहा था इसी बीच सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायपुर भाटागांव के अटल आवास में छुपा हुआ है जहां पुलिस ने दबिश देकर आरोपी भीम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी पुरानी रंजिश के कारण ही घटना को अंजाम दिया था फिलहाल इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...