बिलासपुर

मस्तूरी की महिला के ऑपरेशन के दौरान की गई थी लापरवाही… एसकेबी हॉस्पिटल की ओटी सील,

उदय सिंह

बिलासपुर – एसकेबी मल्टीस्पेशलिटी और ट्रामा सेंटर अस्पताल में मानकों के विपरीत ऑपरेशन थिएटर (ओटी) संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रमोद तिवारी ने अस्पताल का निरीक्षण कर गंभीर खामियां पाईं और तत्काल प्रभाव से ओटी संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ दिन पूर्व अस्पताल में एक महिला का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन गलत प्रक्रिया अपनाने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने महिला को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर सीएमएचओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की। मामले में नर्सिंग होम एक्ट निरीक्षण दल ने एसकेबी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया कि ओटी में मानकों का पालन नहीं हो रहा था। ऑपरेशन-पूर्व कक्ष और स्टाफ चेंजिंग रूम मानक अनुरूप नहीं थे। स्टरलाइजेशन कक्ष और ऑपरेशन पश्चात रिकवरी रूम भी खस्ताहाल मिले। ओटी का कल्चर रिपोर्ट और फ्यूमिगेशन रिकॉर्ड अधूरा था। साथ ही छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से पंजीकृत पूर्णकालिक ओटी टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पाई गई।

सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि ओटी की सभी खामियों को दूर किया जाए। उन्होंने सिम्स संस्थान से ओटी का कल्चर टेस्ट करवाने और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। जब तक ये सुधार नहीं किए जाते, ओटी संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...