मस्तूरी

VIDEO :-मवेशियों को बूचड़खाने ले जा रहे ट्रक को गौ सेवा दलो ने पकड़ा,मौके से ट्रक सहित 30 मवेशी बरामद,मवेशी तस्कर फरार,मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तुरी -थाना क्षेत्र के लीलागर नदी के तट के पास मवेशियो को बूचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्कर ट्रक क्र CG 06 Y 2184 में भर कर ले जा रहे थे तभी गौ सेवा दलों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर मौके से ट्रक में भरे हुए 30 मवेशियों को ट्रक समेत पकड़ा वही गौ सेवा दल को देखकर मवेशी तस्कर ट्रक से कूदकर मौके से भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाट के समीप लीलागर नदी के तट किनारे अवैध तरीके से मवेशियों को ट्रक के माध्यम से बूचड़खाने ले जाने की सूचना गौ सेवा दल के लोगो को मिली जिसके बाद मस्तूरी बजरंग दल और युवा कांग्रेस के नेताओ की संयुक्त टीम बनाकर गुरुवार भोर में 4 बजे के आसपास मौके पर पहुंचे जहां ट्रक में भरे हुए मवेशी को छोड़ मवेशी तस्कर गौ सेवा दल के लोगो को देखकर मौके से भाग खड़े हुए वही मौके से ट्रक में 30 मवेशी भरे हुए मिले।

जिसके बाद गौ सेवा दल के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित 30 मवेशियों को बरामद किया जिसको ट्रक सहित अपने कब्जे में लेकर सभी 30 मवेशियों को वेद परसदा स्थित गौठान में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के समक्ष सभी मवेशियों को गौठान में सुपर्द कर ट्रक को जब्त कर फरार मवेशी तस्करो की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,