बिलासपुर

बिलासपुर: फावड़ा मारकर बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या, घर के भीतर मिली क्षत विक्षत लाश…आरोपी बेटा गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई, जहां एक कलयुगी बेटे ने फावड़े से हमला कर अपने ही बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह सूचना मिली कि मन्नाडोल क्षेत्र में एक युवक खून से सना फावड़ा लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो अंदर का नजारा बेहद भयावह था। घर के भीतर उसके पिता की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी, जिनका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनराखन ध्रुव 70 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उनके बेटे नीतू ध्रुव 40 वर्ष पर है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और अक्सर अपने पिता से पैसों की मांग करता था।

आशंका जताई जा रही है कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर उसने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से असामान्य जैसी हरकतें कर रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,