बिलासपुर

रात में सुनसान सड़को पर लूटपाट करने वाला एक गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 आरोपी गिरफ्तार… अलग अलग थाना क्षेत्रों में दे चुके है वारदातों को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रात में सुनसान सड़कों पर लूटपाट करने वाले एक गैंग को सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है जो सरकंडा थाना क्षेत्र और तोरवा थाना क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के कर्मचारी से 24 अगस्त को देर रात राजकिशोर नगर शनि मंदिर के पास पत्थरबाजी कर लूटपाट की घटना हुई थी जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की देवरीडीह निवासी शनि मरकाम लुटे हुए वाहन के साथ देखा गया है जिस पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने तीन साथियों पितांबर रजक, नानू उर्फ ओमप्रकाश और कृष्णा निषाद के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम देता था उन्होंने कबूल किया कि सरकंडा थाना क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी से लूटपाट और तोरवा थाना क्षेत्र में चोरी और धारदार हथियार से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए मोटरसाइकिल सहित चोरी के बर्तन और सामान को जप्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी... रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निग... नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार कांच तोड़कर युवक ने खुद को किया घायल...पेट फटने से सिम्स में भर्ती जिले में खनिज विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप...फिर पकड़े गए 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली, रतनपुर के संरक्षित गज किला में जेसीबी से खुदाई...नियमों की खुली अवहेलना, ठेकेदार की मनमानी पर उठे सव... चरित्र शंका में पत्नी पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास....आरोपी पति गिरफ्तार, जिला अस्पताल का डॉक्टर बनकर ठगी...मितानिन और महिलाओं से योजना के नाम पर 88 हजार 400 रुपए कराए ट्रांस... कोटा के करपिहा जंगल में वन अमले पर हमला...लकड़ी चोरी को लेकर विवाद, कई घायल रतनपुर में 14-15 अप्रैल को भव्य “अंबेडकर मेला महोत्सव 2026” का आयोजन...होंगे विविध कार्यक्रम भाजयुमो का जनसंपर्क अभियान... घर-घर पहुंचकर योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों का हुआ सम्मान