पचपेड़ी

मार्निंग वाक के दौरान लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से मोबाइल, कार और हथियार जब्त

उदय सिंह

पचपेड़ी – पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों के साथ लूट पाट करने वाले आरोपियों को पकड़ने में स्थानीय पुलिस ने सफलता पाई है। आपको बता दें कि 9 जनवरी को प्रार्थी ने पचपेड़ी थाना में 4 जनवरी की सुबह मार्निंग वाक के दौरान लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि वह बिनौरी मेन रोड पर जा रहा था उसी दौरान एक सफेद रंग की कार बिना नम्बर का,आकार रुका जिसमें 2 व्यक्ति बैठे थे जो नीचे उतरकर प्रार्थी के हाथ से उसके मोबाइल को लूटकर भाग गए थे। इधर घटना के शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जॉच शुरू कर दी थी। जहां

उन्होंने संदेह के आधार पर संदेही मनीष यादव और संजीत अनंत को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जहा आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वही आरोपी संजीत अनंत से घटना में लुटे हुए मोबाइल एवं मनीष यादव से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर का स्विफ्ट डिजायर कार एवं कार के अंदर छिपाए हुए एक लोहे के तलवार व लोहे के रॉड को जप्त किया गया । मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी TI बृजलाल भारद्वाज, ASI सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, आरक्षक किशन राय,आरक्षक सदाम पाटले,महिला आरक्षक मीना राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...