मस्तूरी

मस्तूरी में असम के विधायक दीपायन चक्रवर्ती और डॉ बांधी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग के 61 लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश…

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विधानसभा में अनुसूचित जाति वर्ग का रुझान धीरे-धीरे भाजपा की ओर बढ़ रहा है अनुसूचित जाति बाहुल्य बिनौरीडीह फिर किसान परसदा और अब गतौरा के 61 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने विधायक प्रवास के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित हो कर भाजपा का दामन थाम लिया, बता दें कि मंगलवार को जयराम नगर के गतौरा मंडल में विधायक प्रवास का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें असम से आए विधायक दीपायन चक्रवर्ती मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल के कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने और पार्टी के निर्देशों पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया

दीपायन ने किया मेरा बूथ सबसे मज़बूत करने का आह्वान

विधायक प्रवास अभियान में मस्तूरी पहुंचे विधायक दीपायन ने मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में ‘मेरा बूथ- सबसे मजबूत’ क्रियान्वन करने का आह्वान किया। सम्मेलन में विधायक डॉ.कृष्णमुर्ति बांधी ने मस्तूरी में किए गए विकास कार्यों और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।विधान सभा स्तरीय कार्यक्रम में विधायक प्रवास अभियान के प्रभारी बी पी सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु असम से आए विधायक दीपायन चक्रवर्ती का परिचय दिया। दीयापन ने भाजपा के विकास माडल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोर्चा एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी हर वर्ग से जुड़ी है। चुनाव में सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान कराकर भाजपा को विजयश्री दिलाएं। विधायक बांधी ने कहा कि मस्तूरी में भाजपा की जीत का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के रीति-नीति अनुसार घर-घर जाकर जनसंपर्क करने एवं मतदाताओं को मतदान हेतु अधिक से अधिक प्रेरित करने का आह्वान किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से असम के भाजपा विधायक दीपायन चक्रवर्ती, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश किसान मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष बी पी सिंह,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल, गतौरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर,सीपत मंडल राज्यवर्धन कौशिक मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री यदु साहू,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख भाजयुमो हरिकेश गुप्ता, युगल किशोर झा जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित पांचों मंडल के महमंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बडी संख्या में वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,