बिलासपुर

रेत खदान आबंटन प्रक्रिया को लेकर बोलीदारो को दिया गया प्रशिक्षण…लॉटरी कैसे होगी यह मिली जानकारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में ई-नीलामी प्रक्रिया से रेत खदानों के आबंटन हेतु इच्छुक बोलीदारों को एमएसटीसी पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत खनिज साधन विभाग द्वारा ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रणाली से रेत खदानों के आबंटन की विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने बताया कि खदान आबंटन की समस्त कार्यवाही निविदा जारी करने से लेकर पंजीयन, बोली लगाने, तकनीकी योग्यता परीक्षण, लॉटरी प्रक्रिया तथा अधिमान्य बोलीदार के चयन तक एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (खनिज साधन विभाग) डी. महेश बाबू, उप संचालक (ख.प्र.) किशोर कुमार गोलघाटे, खनि अधिकारी सीमा रथ, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म नवा रायपुर तथा एमएसटीसी लिमिटेड के विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं सक्ती जिलों के खनिज अधिकारी, निरीक्षक और बड़ी संख्या में इच्छुक बोलीदाता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-नीलामी प्रणाली की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक पहलुओं की भी जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील... रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप...परिजनों... मस्तूरी:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पचपेड़ी: एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा... देर शाम पानी में तैरता मिला शव, मल्हार :- नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार...पुणे भगाने की फिराक में था आरोपी,