मस्तूरी

झोलाछाप डॉक्टर की हुई गिरफ्तारी…. इंजेक्शन लगाने से ग्रामीण युवक जूझ रहा है मौत के मुँह में, परिजनों ने दर्ज कराई थी मस्तूरी थाने में शिकायत

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेद परसदा कि प्रार्थिया सुभद्रा बाई पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके एकलौते पुत्र हेतराम पटेल को दिनांक 30/08/22 को सामान्य सर्दी बुखार आया था जो दिनांक 31/08/22 को गांव में इलाज करने वाले बंगाली डॉक्टर निखिल विश्वास के पास इलाज कराने गया था जहां उक्त डॉक्टर द्वारा हेतराम पटेल को एक इंजेक्शन लगाया तो था कुछ टेबलेट दिया गया दूसरे दिन दिनांक 01/09/22 को उक्त डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के स्थान में सूजन हो गया तथा वहां पर की त्वचा कली पढ़ने लगी, फोड़ा निकल आया प्रार्थीया द्वारा अपने पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज हेतु सरकारी अस्पताल मस्तूरी ले जाया गया जहां के डॉक्टरों द्वारा हेतराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च इलाज हेतु सिम्स रीफ़र किया गया

सिम्स के डॉक्टरों द्वारा चेक करने उपरांत आहत हेतराम को तत्काल रायपुर रिफर कर दिया गया इस दौरान आरोपी निखिल विश्वास अस्पताल आया और नोवल अस्पताल बिलासपुर में अपना जान पहचान का हवाला देते हुए वहां इलाज कराने की बात कर कर हेतराम को नोबेल अस्पताल ले गया जहां के डॉक्टरों द्वारा हेतराम का खून की जांच कर इंफेक्शन बहुत अधिक होना बताकर परिजनों को उचित इलाज हेतु बाहर ले जाने का सलाह दिया गया तब प्रार्थिया ने अपने पुत्र हेतराम को महादेव अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करा इलाज करा रही है

प्रार्थी द्वारा घटना की रिपोर्ट थाना मस्तूरी में दर्ज कराई गई जिस पर थाना मस्तूरी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी डॉक्टर निखिल विश्वास का मेडिकल के संबंध में डिग्री की जानकारी मांग किया गया आरोपी निखिल विश्वास के द्वारा उसके पास डिग्री नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...