जांजगीर चाँपा

जुए की महफ़िल में पुलिस की रेड, 12 जुआरियों सहित 47 बाइक, 4 कार और 78 हजार नगद को किया गया जब्त….घेराबंदी के बाद भी भाग निकले ज्यादातर जुआरी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के जैजेपुर थाना इलाके के करौवाडीह गांव के अमरईया खार में बड़ी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे थे। इसी बीच पुलिस ने टीम बनाकर जुआरियों के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथ 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, वहीं उनके कब्जे से 47 मोटर बाइक, 4 कार और 78 हजार नगद जब्त किया गया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि जैजैपुर क्षेत्र के करौवाडीह ग्राम में बोराई नदी के किनारे अमरईया खार के पास बड़ी संख्या में जुआरी इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे। लगातार जुए के फड लगने की शिकायतें मिल रही थी। जुआरी काफी शातिर है, कई बार रेड कार्रवाई के दौरान भाग निकलते थे। इस बार जिले के तीन थाना जैजैपुर , डभरा एवं चंद्रपुर थाना से टीम बनाकर रेड कार्रवाई की गई थी। लेकिन इस बार भी कई आरोपी भाग निकले, वहीं मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मौके से 47 मोटर बाइक 4 कार एवं 78 हजार 340 रुपए नगद जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,