महासमुंद

भूँसे की आड़ में 400 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी…घेराबंदी कर पकड़ी गई यूपी पासिंग ट्रक, 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूँसे की आड़ में छिपाकर 400 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ा है, जिसके साथ 2 आरोपी भी पकड़े गए है, जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख रुपए आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, मादक पदार्थ पर अंकुश लाने व अवैध शराब बिक्री एवं अवैध शराब परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत् थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। पुलिस की टीम के द्वारा शराब तस्करों एवं संदिग्ध गतिविधियो पर नजर रखकर मुखबीर के माध्यम से सूचना एकत्रित कर रही थी कि दिनांक 25.08.2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश पासिंग आयसर ट्रक में भारी मात्रा में शराब रात्रि में ओडिसा की ओर से महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ में आने वाला है। पुलिस की टीम के द्वारा महासमुन्द जिले के समस्त चेकिंग पाईट पर तथा संभावित जगहो पर बल तैनात कर दो-तीन दिनों से लगातार दिन व रात में अवैध शराब तस्करी की तलाश करने में लगी हुई थी। अंततः दिनांक 25.08.2023 को महासमुन्द पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश पासिंग एक आयसर ट्रक क्रमांक UP 77 AT 4876 बरगढ ओडिशा से महासमुंद में प्रवेश करते दिखाई दिया। आयसर ट्रक को एन.एच. 53 रोड ग्राम रेहटीखोल बेरियर में पास रोका गया। वाहन को रोककर चेक करने पर ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिन्होने अपना नाम अजय कुमार पिता गिरजा शंकर उम्र 25 वर्ष सा. मानपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश), बादल मंडल पिता दीपक मंडल उम्र 25 वर्ष सा. चासबोकारो थाना चास बोकारों (झारखण्ड) बताया। ट्रक को चेक करने पर ट्रक के ट्राॅली में सफेद रंग की बोरीयों में भुसा भरा दिखा मिला। ट्रक को बारिकी से चेक करने एवं भुसा बोरी को हटाकर देखने पर ट्राॅली में भारी में मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली।वाहन में रखे पेटिया को खोलकर देखने पर 180-180 मिली लीटर वाली शीशी में भरी हुई गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 120 रूपये प्रत्येक कार्टून में 48-48 नग कुल 400 नग सफेद कार्टून में 19200 नग पौवा जिसमें प्रत्येक शीशी में SN 879375932 छत्तीसगढ आबकारी विभाग का लिखा स्टीकर चिपका हुआ तथा JAN/23B313 का पर्ची लगा हुआ मिला। उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें आरोपियों के द्वारा उक्त शराब के संबंध में कोई कागजात नही होना बताये। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 19200 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 3456000 मिली 3456 लीटर शराब कीमती 23,04,000 रूपये एवं आयसर ट्रक क्रमांक UP 77 AT 4876 कीमती 1500000 रूपये, नगदी रकम 8100, 02 नग मोबाईल कुल कीमती 38,12,100 रूपये जप्त किया गया। उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि झारखण्ड से महासमुंद होते हुये जिला बीजापुर में खपाने हेतु ले जाना बताये। आरोपियों के विरूध्द थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जिलें में अवैध शराब तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...