मस्तूरी

57 लीटर देशी और महुआ शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार… मस्तूरी और पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस द्वारा रविवार को निजात अभियान के तहत दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है जिनके कब्जे से करीब 57 लीटर अवैध शराब स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है।

पहला मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मानिकचौरी में किशन यादव अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर पचपेड़ी पुलिस में तत्काल मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से देशी प्लेन 06.120 लीटर शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इसी तरह मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पेंडरी की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में शराब का अवैध परिवहन कर रहे है।

जिसपर मस्तूरी पुलिस ने देवगांव के लीलागर नदी के एनीकट के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बी 3836 में सवार बुटरा भंवर निवासी अंकित केवट और रघु खांडेकर को पकड़ा। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस को उनके कब्जे से एक बोरी में तीन-तीन लीटर क्षमता वाली पन्नी से भरी हुई 11 नग एवं एक काले रंग के बैग में तीन -तीन लीटर क्षमता वाली पन्नी में भरी हुई 6 नग कुल जुमला 17 नग, मात्रा 51 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। जिसे जब्त कर मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ अबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,