मस्तूरी

कांग्रेस का आधार है कार्यकर्ता इस बार जमकर करे मेहनत पुन: बनाए कांग्रेस की सरकार:- भूपेश बघेल

उदय सिंह

मस्तुरी – विधानसभा के जयरामनगर मंडी प्रांगण में सभागीय संकल्प शिविर का भव्य आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए साथ ही पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, विनोद शर्मा सहित बिलासपुर जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण शामिल हुए इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानो, महिलाओ, युवाओं, मजदूरो, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को उचित लाभ दिलाने विभिन योजनाए शुरू की जिसका लाभ आमजनता को मिला, सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में किए सभी वादों को पूरा किया, किसानो से धान खरीदी का भुगतान सीधे उनके खाते में, मजदूरो को न्याय, भूमिहीन किसानो, महिलाओ, युवाओं सहित गरीब छात्रों को शिक्षा दिलाने आत्मानंद स्कूल का संचालन सहित प्रदेश में 7 कालेज शुरू करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया।

जयरामनगर के मंडी प्रांगण में आयोजित सभागीय संकल्प शिविर का आज भव्य आयोजन किया गया इस शिविर में लगभग 3 हजार से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों सहित कांग्रेस नेता शामिल हुए। शिविर ने मुख्य मंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेताओ ने कांग्रेस नेताओ ने मस्तुरी विधानसभा के बूथ, जोन, सेक्टर से आए पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओ को चुनावी प्रशिक्षण दिया तथा आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की जीत को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा भी की| मुख्यमंत्री ने सभागीय संकल्प शिविर के सफल आयोजन को लेकर सगठन सहित सीपत एवं मस्तुरी ब्लाक पदाधिकारियों, जोन, सेक्टर, बूथ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम् भूमिका निभाने की अपील किया।

जयरामनगर के मंडी प्रांगण में आयोजित सभागीय संकल्प शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से , नागेन्द्र राय, राजेन्द्र धीवर, दिलीप लहरिया,संतोष दुबे ,राजेश्वर भार्गव,प्रेमचंद जायसी,शंकर यादव, , राजकुमार अंचल, महेंद्र गंगोत्री, कमल डहरिया, जयंत मनहर, प्रियंका महानद, गिरिजाशंकर जौहर, शेष राज हरबंश कौशल पाण्डेय,अमित पांडे अशोक रजवाल, विनोद सिंह ठाकुर किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, ब्रम्हदेव सिंह राजीव मितान कांग्रेस संयोजक मस्तुरी विधानसभा कांग्रेस पदाधिकारियों सहित हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार