कबीरधाम

दशहरे के दिन से लापता हुए युवक का शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप हत्या की आशंका

कवर्धा-दशहरे के दिन से लापता हुए युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक रावण दहन करने निकला था। जो कि तीन से लापता था। आज सुबह युवक का शव गांव के खेत में मिला। लाश काफी सड़ चुकी है। जिसकी वजह से कवर्धा में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। हालांकि पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए रायपुर भेज दिया है।
इधर शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।पिपरिया थाना क्षेत्र के चचेड़ी गांव का मामला है।चचेड़ी गांव का रहने वाला मृतक महावीर चंद्राकर अपने घर से दशहरे के दिन रावण दहन देखने निकला था।देर रात तक जब वो घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।गांव वालों से महावीर के बारे में पूछा गया लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली।काफी पूछताछ के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे के कार्रवाई की जाएगी

error: Content is protected !!
Letest
छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ...