बिलासपुर

पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल… सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर रिहा हुआ सजायाफ्ता बंदी निर्धारित समय पर जेल वापस नहीं लौटा। मामले में जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी बंदी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल बिलासपुर में पदस्थ जेल प्रहरी श्रीधर कुमार ध्रुव ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि दण्डित बंदी क्रमांक 1138/132 निरंजन सत्यम 28 वर्ष, निवासी जल्लीखुर्द, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली को न्यायालय द्वारा दुष्कर्म, साक्ष्य छिपाने और धमकी सहित पॉक्सो एक्ट के मामले में सजा सुनाई गई थी। वह वर्ष 2022 से केंद्रीय जेल बिलासपुर में सजा काट रहा था।
जेल अधीक्षक के आदेश के बाद आरोपी को 29 मई 2026 से 13 जून 2026 तक 14 दिनों की पैरोल पर छोड़ा गया था। उसे 13 जून की शाम 5 बजे तक जेल में वापस उपस्थित होना था, लेकिन वह तय समय पर वापस नहीं आया। जेल प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए आरोपी के खिलाफ फरारी का प्रकरण दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइन में प्रतिवेदन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...