रतनपुर

सड़क हादसा :- बाइक सवार ग्रामीणों को सोल्ड अल्टो कार ने मारी ठोकर…1 की मौत दूसरा घायल,बिलासपुर सिम्स रिफर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा चपोरा के बीच देर शाम एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है वही उसका दूसरा साथी घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिरगहनी निवासी सुरेश कुमार पैकरा अपने बड़ साले कुमार सिंह पैकरा के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 एनबी 0132 में बिरगहनी से पुडु जा रहे थे,

जो शाम लगभग 4:30 बजे पचरा से खैरा के बीच पहुँचे थे, तभी सामने से बिना नंबर के आ रही सफेद सोल्ड अल्टो कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 की मदद से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ परीक्षण के बाद चिकित्सको ने सुरेश पैकरा को मृत घोषित कर दिया

वही उसके बढ़ साले कुमार सिंह पैकरा को गंभीर रूप से घायल होने पर सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। घटना की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने अल्टो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी