बस्तर छत्तीसगढ़

2 ईनामी नक्सली सहित 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमपर्ण… कई वारदातों में थे शामिल

रमेश राजपूत

बस्तर – दंतेवाड़ा पुलिस के सामने 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। सरेंडर करने वालों में 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी पिछले कई सालों से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। सड़क काटकर मार्ग बाधित करना, IED ब्लास्ट कर पुल-पुलिया उड़ाना, बैनर-पोस्टर लगाने जैसा काम किया करते थे। अब सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियार डाल दिए हैं।दरअसल, सरेंडर करने वाले माओवादियों में से अधिकतर माओवादी धुर नक्सल प्रभावित इलाके मारजुम के रहने वाले हैं। सभी नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इनमें से मारजुम पंचायत मिलिशिया कमांडर मंगडू कुहड़ामी और टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमे उर्फ लक्ष्मी मुचाकी पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है। अन्य नक्सली भी पिछले कई सालों से संगठन में सक्रिय थे। जो बड़े लीडरों के बैठक की व्यवस्था करते थे।

घर वापसी अभियान के तहत किया सरेंडर

दरअसल दंतेवाड़ा पुलिस नक्सलियों के खिलाफ जिले में लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान चला रही है। इसी अभियान से प्रभावित होकर सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। अब विकास का साथ देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि, इस अभियान से प्रभावित होकर अब तक जिले में कुल 639 नक्सली समर्पण कर चुके हैं। इनमें से 163 पर इनाम भी घोषित है।

इन्होंने किया सरेंडर

1. मंगडू कुहड़ामी, मारजुम पंचायत मिलिशिया कमांडर।
2. कुमारी लखमे उर्फ लक्ष्मी मुचाकी, टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष।
3. मंगडू सोड़ी, मारजुम पंचायत कृषि शाखा अध्यक्ष।
4.कोसा राम मंडावी, मारजुम पंचायत मिलिशिया सदस्य।
5. हड़मा मुचाकी, टेटम पंचायत मिलिशिया सदस्य।
6. बोटी मुचाकी, ग्राम कोटरूम कमेटी उपाध्यक्ष।
7. कोसी मड़काम, टेटम पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष।
8.देवे मड़काम, टेटम पंचायत केएएमएस सदस्य।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी